बगहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर बगहा, पश्चिम चंपारण एवं वाल्मीकिनगर के युवा नेता रूपेश पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आगमन प्रदेश के विकास और करोड़ों बिहारवासियों के लिए गर्व एवं सौभाग्य का अवसर है।
रूपेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति लगातार तेज हुई है। आज वैशाली में गंगा नदी पर निर्मित 19.7 किलोमीटर लंबे और 6-लेन वाले ऐतिहासिक नीतीश सेतु का उद्घाटन तथा लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
गरीबों, युवाओं और आम जनता के लिए विकास का संदेश उन्होंने कहा कि 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाना और 26,900 से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकानों की चाबी सौंपना सरकार की विकासपरक सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं का उदाहरण है। सड़क, पुल, बिजली, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्यों से बिहार के विकास को नई गति मिल रही है।
चंपारण और वाल्मीकिनगर के विकास की नई उम्मीद रूपेश पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र बगहा और वाल्मीकिनगर के लोगों को भी प्रधानमंत्री के इस दौरे से विकास की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में चंपारण क्षेत्र में बेहतर सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का और विस्तार होगा।
अंत में रूपेश पांडेय ने कहा कि “बिहार की जनता विकास के इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। हमारा संकल्प है—बिहार का विकास, चंपारण की प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास।”
