मुंबई: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के समर्थन में मुंबई के लेखक एवं Rekola PR & Event Management के संस्थापक लक्ष्मण कुमार ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बागेश्वर बाबा के चमत्कार पर आधारित एक फिल्म बनाई जाएगी। साथ ही देशभर के गांव-गांव में उनके कार्यक्रम आयोजित करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सनातन धर्म और संतों के विचार जन-जन तक पहुंच सकें।
लक्ष्मण कुमार ने कहा, "आप हमारे संतों का जितना विरोध करेंगे, हम उससे 100 गुना ज्यादा ताकत से उनके समर्थन में खड़े होंगे। हम संतों के विचारों को दबने नहीं देंगे। आने वाले समय में बागेश्वर बाबा के चमत्कार पर फिल्म बनाएंगे और देश के अलग-अलग हिस्सों में, गांव-गांव तक उनके कार्यक्रम आयोजित करवाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि आज संतों के विरोध को देखकर उन्हें और अधिक प्रेरणा मिली है। जिस विरोध के कारण कुछ लोग पीछे हट सकते हैं, उसी विरोध ने हमें आगे बढ़ने, संतों के विचारों का प्रचार करने और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिया है।
लक्ष्मण कुमार ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि संतों के सम्मान, सनातन संस्कृति के प्रचार और आध्यात्मिक विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि अब यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक संकल्प है। संतों का सम्मान करेंगे, उनके कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और आने वाले समय में उनके चमत्कार पर फिल्म भी बनाएंगे।
