आजादी का अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस, एनसीसी, रेंजर तथा अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
रैली ने क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की लैब नर्सरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चो द्वारा भी उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली में भाग लिया गया | बच्चों ने तिरंगे के रंगों से सुसज्जित होकर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली निकाली।
कार्यक्रम ने बच्चों में छोटी उम्र से ही देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कुलगुरु डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना जागृत करने का माध्यम है।
महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ सरला लखावत कार्यक्रम ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय धवज के विकास से सम्बंधित एक वीडियो भी दिखया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
