मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 2 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भारतीय सेना: राजस्थान में आयोजित प्रथम चरण की भर्ती रैलीयो के अंतिम परिणाम नवम्बर के अंतिम सप्ताह

जयपुर | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने सूचित किया है कि सेना भर्ती कार्यालय (ए आर ओ) कोटा, ए आर ओ जोधपुर और भर्ती कार्यालय (मुख्यालय)

WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय सेना: राजस्थान में आयोजित प्रथम चरण की भर्ती रैलीयो के अंतिम परिणाम नवम्बर के अंतिम सप्ताह

जयपुर | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने सूचित किया है कि सेना भर्ती कार्यालय (ए आर ओ) कोटा, ए आर ओ जोधपुर और भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर द्वारा वर्ष 2027 के लिए आयोजित प्रथम चरण की सेना भर्ती रैलीयो के अंतिम परिणाम नवम्बर के अंतिम सप्ताह या दिसम्बर के पहले सप्ताह 2026 तक घोषित होने की संभावना है। जुलाई से अक्टूबर 2026 के दौरान राजस्थान भर में आयोजित भर्ती रैलीयो में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

परिणामो में अग्निवीर जनरल ड्यूटी सहित सभी अग्निवीर श्रेणिया शामिल होगी।

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्नीकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) और अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के परिणाम घोषित किए जाएंगे ।

इसके अतिरिक्त, केंदीय और क्षेत्रीय श्रेणियों के परिणाम की भी घोषणा किए जाने की उम्मीद है, जिनमे सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट / नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी) और सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेशन (सूचना प्रद्योगिकी/ साइबर, सूचना संचालन और भाषाविद) और रिलीजियस टीचर जूनियर कमीशन ऑफिसर शामिल है।

परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे प्रामाणिक अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखे और आगे के निर्दोशो के लिए अपने सम्बंधित सेना भर्ती कार्यालयों के संपर्क में रहे।

सफल उम्मीदवारों को उनके सम्बंधित रेजिमेंटल और प्रशिक्षण केन्द्रों पर दिसम्बर 2026 में भेजा जाना निर्धारित है, और प्रशिक्षण 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखे और सम्बंधित सेना भर्ती कार्यालयों से आगे के निर्देशों के लिए उपलब्ध रहे।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिखाए गए उत्साह, लगन और अनुकरणीय दृढ़ संकल्प की सराहना करता है।

सभी उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करते समय धेर्य, आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

भारतीय सेना की प्रतिष्ठित वर्दी पहनने का अवसर केवल एक करियर विकल्प नहीं है, बल्कि साहस, अनुशासन, सम्मान और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा की प्रतिबधता का प्रतिक है।

उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों, अनुमानित परिणाम तिथियों या अपुष्ट संदेशो पर विश्वास न करने की सलाह दी जाती है। भारतीय सेना में चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है, और कोई भी व्यक्ति या मध्यस्थ भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता है।

उम्मीदवारों को सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक भारतीय सेना भर्ती कार्यालय (JIA) की वेबसाइट और अपने सम्बंधित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा जारी सूचनाओ पर ही भरोसा करना चाहिए।