मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राजस्थान राज्य की चौथी सेना भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 से बीकानेर में शुरू होगी

वर्ष 2027 की भर्ती के लिए राजस्थान की चौथी सेना भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 को स्वामी केशवानंद कृषी विश्वविद्यालय स्टेडियम, बीकानेर में शुरू

WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान राज्य की चौथी सेना भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 से बीकानेर में शुरू होगी

वर्ष 2027 की भर्ती के लिए राजस्थान की चौथी सेना भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 को स्वामी केशवानंद कृषी विश्वविद्यालय स्टेडियम, बीकानेर में शुरू होगी। यह रैली सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनू द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर के तत्वावधान में, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और नागरिक प्रशासन बीकानेर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह रैली बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और श्री गंगानगर के लियें आयोजित की जायेगी ।

सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी ई ई) 2026 शामिल हुए लगभग 12,000 चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर बुलावा पत्र जारी किए गए है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिए यह रैली आयोजित की जाएगी, जिसमे इच्छुक युवाओ को भारतीय सेना में शामिल होने और गर्व, सम्मान और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने निष्पक्ष, पारदर्शी, योग्यता-आधारित और स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है, जिसमे सभी पात्र उम्मीदवारों को समान अवसर सुनिछित हो सके। चयन निर्धारित पात्रता मानदंडो और प्रक्रियाओ के अनुसार ही किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह किसी भी दलाल के बहकावे में न आए या धोखाधड़ी करने वाले एजंटो सावधान किया जाता है जो पैसे या एहसान के बदले भर्ती करने का दावा करते है।

चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता और कोई भी व्यक्ति या एजंसी भर्ती की गारंटी नहीं दे सकती। उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत दस्तावेज या पहचान पत्र अनाधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने चाहिए।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत भर्ती अधिकारियो या स्थानीय पुलिस को दी जनि चाहिए।

प्रमाणिक जानकारी, विस्तृत जानकारी और भर्ती संबंधी जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखे या सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनू से संपर्क करें।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर सभी भाग लेने वाले उम्मीदवारों को शुभकामनाए देता है और राजस्थान के युवाओ को समर्पण, अनुशासन और योग्यता के बल पर भारतीय सेना में शामिल होने के अपने सपनो को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।