मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कलक्टर ने एयरपोर्ट पर देखी व्यवस्थाएं

प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग और क्वारेंटाईन के संबंध में दिए निर्देश

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर / आगामी दिनों में उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर आने वाले विदेशी श्रमिकों की स्क्रीनिंग और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने सोमवार शाम को एयरपोर्ट का दौरा किया।
  • एयरपोर्ट पहुंच कर कलक्टर ने मौजूद विभागीय अधिकारियों से यात्रियों की स्क्रीनिंग और उनके द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म, फॉर्म की पूर्ति कर संबंधित को उपलब्ध कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।
  • इस दौरान कलक्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के साथ ही चिकित्सा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
  • कलक्टर एयरपोर्ट प्रबंधन से भी संवाद किया और नियुक्त अधिकारियांे-कार्मिकों को आने वाले यात्रिओं की जांच के लिए पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने एयरपोर्ट पर स्थापित होने वाले विविध काउंटर्स और उन पर कार्मिकों की नियुक्ति की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
  • इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.
WAf𝕏TGin✉🖨
कलक्टर ने एयरपोर्ट पर देखी व्यवस्थाएं

उदयपुर / आगामी दिनों में उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर आने वाले विदेशी श्रमिकों की स्क्रीनिंग और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने सोमवार शाम को एयरपोर्ट का दौरा किया।

एयरपोर्ट पहुंच कर कलक्टर ने मौजूद विभागीय अधिकारियों से यात्रियों की स्क्रीनिंग और उनके द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म, फॉर्म की पूर्ति कर संबंधित को उपलब्ध कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।

इस दौरान कलक्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के साथ ही चिकित्सा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कलक्टर एयरपोर्ट प्रबंधन से भी संवाद किया और नियुक्त अधिकारियांे-कार्मिकों को आने वाले यात्रिओं की जांच के लिए पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एयरपोर्ट पर स्थापित होने वाले विविध काउंटर्स और उन पर कार्मिकों की नियुक्ति की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर, मावली एसडीएम रमेश सीरवी पुनाडिया, वल्लभनगर एसडीम शैलेश सुराणा, सीआईडी उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह, पर्यटन उपनिदेशक सुश्री शिखा सक्सेना, मावली उपाधीक्षक बोराजसिंह भाटी, एयरपोर्ट मैनेजर सुश्री भावना सुथार, गोपाल सिंह आसोलिया एवं अन्य नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

प्रवासी श्रमिकों की एयरपोर्ट पर ही होगी स्क्रीनिंग: इधर, प्रवासी भारतीयों के डबोक एयरपोर्ट पर आने के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में नोडल अधिकारी व पर्यटन उपनिदेशक सुश्री शिखा सक्सेना ने बताया कि यात्रियों को हवाई जहाज से 30-30 के बैच में ही निकाला जाएगा और अलग-अलग काउंटर्स पर उनकी स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सा विभागीय टीम मौजूद रहेगी।

स्क्रीनिंग दौरान यहां पर यात्रियों में किसी भी प्रकार के संक्रमण के लक्षण आने पर उसे आईसोलेट करते हुए उसी दिन चिकित्सालय भेज सेंपलिंग करवाई जाएगी।

शेष यात्रियों से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाने के बाद बसों के माध्यम से क्वारेंटाईन सेंटर भेज दिया जाएगा।