मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

बांसवाड़ा में वर्षा का दौर जारी

बागीदौरा में सर्वाधिक 130 मि.मी. वर्षा दर्ज

बागीदौरा में सर्वाधिक 130 मि. मी.

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा जिले में सर्वत्र वर्षा का दौर जारी है जिसके चलते पिछले 24 घंटो में सर्वाधिक 130 मि.
  • वर्षा बागीदौरा तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई।
  • जिला कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष तथा तहसील क्षेत्र में स्थापित वर्षा मापक केन्द्रों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटो में जगपुरा में 91, भूंगड़ा में 90, सज्जनगढ़ में 87, घाटोल में 80, सल्लोपाट में 77, शेरगढ़ में 72, गढ़ी में 65, अरथूना में 63, बांसवाड़ा में 61, केसरपुरा में 40, कुशलगढ़ में 28, लोहारिया में 22 तथा दानपुर में सबसे कम 10 मि.
  • शुक्रवार को दिनभर तेज वर्षा होती रही।
  • जिले के सभी छोटे - बडे तालाब लबालब भर गए ओर उफान में बह रहें है।
WAf𝕏TGin🖨
बांसवाड़ा में वर्षा का दौर जारी

बांसवाड़ा । बांसवाड़ा जिले में सर्वत्र वर्षा का दौर जारी है जिसके चलते पिछले 24 घंटो में सर्वाधिक 130 मि.मी. वर्षा बागीदौरा तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई।

जिला कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष तथा तहसील क्षेत्र में स्थापित वर्षा मापक केन्द्रों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटो में जगपुरा में 91, भूंगड़ा में 90, सज्जनगढ़ में 87, घाटोल में 80, सल्लोपाट में 77, शेरगढ़ में 72, गढ़ी में 65, अरथूना में 63, बांसवाड़ा में 61, केसरपुरा में 40, कुशलगढ़ में 28, लोहारिया में 22 तथा दानपुर में सबसे कम 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को दिनभर तेज वर्षा होती रही।जिले के सभी छोटे - बडे तालाब लबालब भर गए ओर उफान में बह रहें है।