मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

’डॉ नलिनी को वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान‘

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नलिनी शर्मा जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ’एंडो फर्टिकॉन २०१९‘ की वाद-

WAf𝕏TGin✉🖨
’डॉ नलिनी को वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान‘

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नलिनी शर्मा जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ’एंडो फर्टिकॉन २०१९‘ की वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में ’मल्टीपल फाइब्रोएड/मायोमाज का लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया द्वारा इलाज करना‘ के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए थे।

इस अवसर पर ’हैण्ड्स ऑन आईयूआई‘ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था जिसमें डॉ नलिनी कमेटी मेंबर थी। यह सम्मेलन मिनिमली इनवेसिव सर्जरी को बढावा देने पर आधारित था। हर दूसरे वर्ष आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया था।