मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पीडित प्रतिकर स्कीम के तहत 34 लाख 25 हजार रूपये के अवार्ड पारित

उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)

WAf𝕏TGin✉🖨
पीडित प्रतिकर स्कीम के तहत 34 लाख 25 हजार रूपये के अवार्ड पारित

उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मेें पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि बैठक में पीडित प्रतिकर स्कीम के तहत 10 प्रकरण निस्तारित किए गए।

बैठक में पीडित एवं उनके आश्रितो को 34 लाख 25 हजार रूपये के पीडित प्रतिकर के अवार्ड पारित किए गए।बैठक मे न्याायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या -01 रेखा चौधरी, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय क्रम संख्या 01 गणपत लाल विश्नोई, न्यायाधीश श्रम एवम् वाणिज्यिक न्यायालय विवेक कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मनीष कुमार जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, प्रतिनिधि जिला पुलिस अधीक्षक लखमाराम, लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेन्द्र जैन शामिल रहे।