मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

एबी डिविलियर्स ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI

आइपीएल का इतिहास अपने-आप में काफी शानदार रहा है और इस लीग में दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स हिस्सा लेते रहे हैं। आइपीएल के बीते सीजन में भी कई दिग्गजों

WAf𝕏TGin✉🖨
एबी डिविलियर्स ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI

नई दिल्ली । आइपीएल का इतिहास अपने-आप में काफी शानदार रहा है और इस लीग में दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स हिस्सा लेते रहे हैं।

आइपीएल के बीते सीजन में भी कई दिग्गजों का नाता इस लीग से रहा और वो सब अब इसका हिस्सा नहीं हैं तो वहीं मौजूदा दौर के कई स्टार क्रिकेटर्स आइपीेएल का हिस्सा हैं और इस लीग में खेल रहे हैं।

इनमें से एक नाम साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का है। एबी फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े हुए हैं जो विराट की कप्तानी वाली टीम है।

अब एबी ने ऑल-टाइम आइपीएल इलेवन का चयन किया है जिसमें उन्होंने कप्तान MS Dhoni को बनाया है। एबी डिविलियर्स खुद एक शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने खुद को भी अपनी इस टीम में शामिल किया है।

एबी ने अपनी टीम में बतौर ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को शामिल किया है। तीसरे नंबर के लिए उन्होंने विराट कोहली को टीम में रखा है जो उनकी टीम आरसीबी के कप्तान भी हैं।