मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विजय हजारे मैच दोबारा होंगे

खराब मौसम और बारिश से प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी के पहले कुछ मैचों को फिर से कराया जाएगा। टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार तक बेंगलुरू, जयपुर, वडोदरा

WAf𝕏TGin✉🖨
विजय हजारे मैच दोबारा होंगे

नई दिल्ली । खराब मौसम और बारिश से प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी के पहले कुछ मैचों को फिर से कराया जाएगा।

टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार तक बेंगलुरू, जयपुर, वडोदरा और देहरादून में होने वाले 30 मैचों में से 17 मैचों को खराब मौसम और बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

भारतीय क्रि केट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया है कि इन मैचों को दो और आठ अक्टूबर के विश्राम दिनों पर टीमों के हित को देखते हुए कराया जाएगा।इसके कारण टूर्नामेंट का लीग चरण समाप्ति के निर्धारित 16 अक्टूबर से कुछ दिन आगे बढ़ सकता है।

इस संदर्भ में ग्रुप ए के टीम मैनेजरों की बैठक हुई थी ताकि मैचों को आयोजित करने की संभावना ढूंढी जा सके। टूर्नामेंट का नॉकआउट दौर 20 से 25 अक्टूबर तक बेंगलुरू में होना है।

ग्रुप ए और बी के बेंगलुरू तथा वडोदरा में होने वाले मैच बारिश से सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं।ग्रुप ए मेंपिछले चैंपियन मुंबई अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी है, उसके दोनों मैच बारिश से रद्द रहे हैं।