मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट कटाने उतरेगा

खिताब की प्रबल दावेदार और विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत एफआईएच सीरीज फाइनल्स के शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में एशियाई खेलों के विजेता जापान

WAf𝕏TGin🖨
 भारत ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट कटाने उतरेगा

भुवनेश्वर । खिताब की प्रबल दावेदार और विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत एफआईएच सीरीज फाइनल्स के शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में एशियाई खेलों के विजेता जापान के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।एफआईएच सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली दोनों टीमों को इस साल के आखिर में होने वाले टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में उतरने का मौका मिलेगा।

भारत को जापान से यह मुकाबला जीतना होगा। भारत ने पिछले साल एशियाई खेलों में जापान को ग्रुप मुकाबले में 8-0 से शिकस्त दी थी।

हालांकि भारत को सेमीफाइनल में सडन डेथ में मलयेशिया से हार का सामना करना पड़ा था। जापान ने फाइनल में मलयेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

जापान टोक्यो ओलंपिक का मेजबान होने के नाते हॉकी प्रतियोगिता में खेलने का पहले ही हकदार बन चुका है। भारत और जापान के बीच अबतक 11 बार किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है।