मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2,138 नए मामले

ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,138 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,64,149 हो गई। वहीं 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों

WAf𝕏TGin✉🖨
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2,138 नए मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,138 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,64,149 हो गई।

वहीं 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 2,138 नए मामलों में से 1,251 मामले विभिन्न पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी मामलों की जानकारी संपर्क तलाश से हुई।

खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 361 मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है।

इसके बाद कटक में 156, अंगुल में 151 मामले सामने आए।