मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

असम में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के एक ही दिन में सर्वाधिक 49 नए मामले सामने आये। इसके साथ ही प्रदेश में

WAf𝕏TGin✉🖨
असम में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए

गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के एक ही दिन में सर्वाधिक 49 नए मामले सामने आये। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259 हो गई। उन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तीन और मामले सामने आए। नौगांव, शिवसागर और तिनसुकिया में एक-एक मामले सामने आए हैं।’’