मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

अपराधियों को सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए-राजनाथ

तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या पर देशभर में रोष और गुस्सा है। देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

WAf𝕏TGin✉🖨
अपराधियों को सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए-राजनाथ

तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या पर देशभर में रोष और गुस्सा है। देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश की संसद में भी आज से मामला उठा। लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों ने यह मामला उठाया।

सरकार की ओर से जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है। इसने सभी को आहत किया है।

अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए। राजनाथ ने आगे कहा कि हम संसद में किसी भी चर्चा के लिए तैयार हैं और हम इसे लेकर कठोर कानून बनाने के पक्ष में हैं।

लोकसभा में राजनाथ ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सदन में कठोर कानून बनाने पर सहमति बनेगी तो सरकार इसके लिए तैयार है। सिंह ने कहा, ‘‘इससे अधिक अमानवीय कृत्य नहीं हो सकता है।