मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय नेटबॉल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने जीता गोल्ड

श्रीगंगानगर। जोधपुर जिलें में संपन्न हुई 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र वर्ग नेटबाल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने शानदार

WAf𝕏TGin✉🖨
70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय नेटबॉल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने जीता गोल्ड

श्रीगंगानगर । जोधपुर जिलें में संपन्न हुई 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र वर्ग नेटबाल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

टीम ने फाइनल मुकाबले में बाड़मेर को 35-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी अंडर-14 छात्र वर्ग नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल श्रीगंगानगर जिले की टीम ने हासिल किया था।टीम के कोच मुकेश कुमार एवं करण शर्मा के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 1बीपीएम में 24 से 27 सितम्बर 2026 तक विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया।

इस उपलब्धि में श्री राम विष्णु बिश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक, जीएसएसएस 1बीपीएसएम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।साथ ही छात्रा वर्ग में भी श्रीगंगानगर टीम ने प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त करते हुए जिले को गौरवान्वित किया।