मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने किया चिनाब और अंजी ब्रिज का निरीक्षण

जम्मू। माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को जम्मू मंडल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने यूएसबीआरएल परियोजना के अंतर्गत

जम्मू। माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को जम्मू मंडल के दौरे पर रहे।

WAf𝕏TGin✉🖨
माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने किया चिनाब और अंजी ब्रिज का निरीक्षण

जम्मू । माननीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को जम्मू मंडल के दौरे पर रहे।

इस दौरान उन्होंने यूएसबीआरएल परियोजना के अंतर्गत निर्मित विश्व के सबसे ऊँचे सिंगल आर्च रेलवे ब्रिज-चिनाब ब्रिज (359 मीटर ऊँचा) और भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज-अंजी ब्रिज का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से गहन निरीक्षण किया तथा निर्माण की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की सराहना की।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इसी माननीय मंत्री ने जम्मू मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माननीय मंत्री ने बताया कि जम्मू मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर सहित कई स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

यात्री सुविधाओं में विस्तार, माल लदान क्षमता में वृद्धि और यूएसबीआरएल सेक्शन के पूर्ण संचालन के पश्चात कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से निर्बाध रूप से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है।

अंत में उन्होंने रेल कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं स्वच्छ रेल सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू श्री विवेक कुमार सहित जम्मू मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।