मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मायावती को याद आए बाबा साहब

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने एक के बाद एक कई सारे आरोप कांग्रेस पर लगा

WAf𝕏TGin✉🖨
मायावती को याद आए बाबा साहब

जयपुर। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने एक के बाद एक कई सारे आरोप कांग्रेस पर लगा दिए। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि  राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बीएसपी के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमन्द व धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है। यह बीएसपी मूवमेन्ट के साथ विश्वासघात है जो दोबारा तब किया गया है जब बीएसपी वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।