मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया

मुख्य बिंदु
  • आस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (61 रन) के अर्धशतक के बाद मैथ्यू वेड की 21 गेंद में 45 रन की नाबाद पारी से मंगलवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के बड़े स्कोर वाले पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को चार गेंद रहते चार विकेट से शिकस्त दी।
  • भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण काफी निराशाजनक रहा जिसमें टीम ने तीन कैच टपकाये।
  • इस हार में क्षेत्ररक्षण के अलावा गेंदबाजी भी खराब रही।
  • अक्षर पटेल को छोड़कर सभी ने रन लुटाये।
  • आल राउंडर हार्दिक पंड्या (नाबाद 71 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (55 रन) के अर्धशतकों के अलावा सूर्यंकुमार यादव (46 रन) की बदौलत भारत ने बल्लेबाजी का न्याोता मिलने के बाद छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया

आस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (61 रन) के अर्धशतक के बाद मैथ्यू वेड की 21 गेंद में 45 रन की नाबाद पारी से मंगलवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के बड़े स्कोर वाले पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को चार गेंद रहते चार विकेट से शिकस्त दी।

भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण काफी निराशाजनक रहा जिसमें टीम ने तीन कैच टपकाये। इस हार में क्षेत्ररक्षण के अलावा गेंदबाजी भी खराब रही।

अक्षर पटेल को छोड़कर सभी ने रन लुटाये। आल राउंडर हार्दिक पंड्या (नाबाद 71 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (55 रन) के अर्धशतकों के अलावा सूर्यंकुमार यादव (46 रन) की बदौलत भारत ने बल्लेबाजी का न्याोता मिलने के बाद छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।