मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

विवादों में फंसे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रगतिशील महिला डेमोक्रेटिक सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि वे जहां से आई हैं वहीं ‘वापस चली जाएं’। राष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर

WAf𝕏TGin🖨
विवादों में फंसे ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रगतिशील महिला डेमोक्रेटिक सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि वे जहां से आई हैं वहीं ‘वापस चली जाएं’। राष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवारों और वरिष्ठ सांसदों ने ‘‘नस्लीय” और “घृणा से भरे’ इस टिप्पणी के लिए ट्रंप की आलोचना की। पिछले साल भी ट्रंप ने अफ्रीका के देशों को ‘गटर’ बताते हुए कहा था कि वे अमेरिका में शरणार्थी ‘हमला’ करेंगे।