मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वर्ल्ड हार्ट डे पर फतहसागर पर निकली साइकिल रैली

कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया राजस्थान चेप्टर की ओर से बुधवार को वर्ल्ड हार्ट डे पर पूरे राजस्थान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसके तहत फतहसागर

WAf𝕏TGin🖨
वर्ल्ड हार्ट डे पर फतहसागर पर निकली साइकिल रैली

उदयपुर। कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया राजस्थान चेप्टर की ओर से बुधवार को वर्ल्ड हार्ट डे पर पूरे राजस्थान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसके तहत फतहसागर पर भी साइकिल रैली निकाली गई।

सोसायटी के राजस्थान चेप्टर के अध्यक्ष एवं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक ने फतहसागर पाल पर झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

साइकिल रैली फतहसागर पाल से रवाना होकर काला किवाड, आयुर्वेद कॉलेज तिराहा, महाकाल मंदिर, रानी रोड, देवाली होते हुए देवाली वाले छोर पर संपन्न हुई।

इसमें १५० से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली के शुरूआत व अंत में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सोसायटी के मानद सदस्य एवं एमबी हॉस्पीटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा, उदयपुर के आयोजन सचिव डॉ. दीपक आमेटा, आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष एवं कल्पना नर्सिंग होम के चेयरमैन डॉ. सुनील चुग आदि मौजूद रहे।

इधर, सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. जीएल शर्मा के अनुसार पूरे प्रदेश के २६ जिलों में सोसायटी की ओर से इस तरह के आयोजन किए गए। इसमें करीब चार हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।