मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। इससे अगले शुक्रवार को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने का रास्ता साफ

WAf𝕏TGin🖨
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। इससे अगले शुक्रवार को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने इसे देश के लिए अभूतपूर्व क्षण बताते हुए कहा कि इससे वर्षों से चले आ रहे मतभेद और तर्क-वितर्कों का अंत हो जाएगा।

इससे पहले कल यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों ने ब्रसेल्स में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

अब यूरोपीय संसद 29 जनवरी को समझौते की पुष्टि करेगी। इसके बाद शुक्रवार 31 जनवरी की मध्य रात्रि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा।यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने कहा कि निश्चित रूप से स्थितियां बदल जाएंगी लेकिन मित्रता बनी रहेगी।