मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

न्‍यूजीलैंड के श्‍वेत द्वीप पर फटे ज्‍वालामुखी से शवों को निकालने के काम में ख़तरा बरकरार

न्‍यूजीलैंड पुलिस ने आज श्‍वेत द्वीप पर फटे ज्‍वालामुखी से शवों को निकालने में हुई देरी का यह कहकर बचाव किया है कि अब भी धधक रहे संकटग्रस्‍त क्षेत्र

WAf𝕏TGin✉🖨
न्‍यूजीलैंड के श्‍वेत द्वीप पर फटे ज्‍वालामुखी से शवों को निकालने के काम में ख़तरा बरकरार

न्‍यूजीलैंड पुलिस ने आज श्‍वेत द्वीप पर फटे ज्‍वालामुखी से शवों को निकालने में हुई देरी का यह कहकर बचाव किया है कि अब भी धधक रहे संकटग्रस्‍त क्षेत्र में जल्‍दबाज़ी में पहुंचना बुद्धिमानी की बात नहीं होती। पुलिस विभाग के मंत्री स्‍टुअर्ट नैश ने कहा कि भूकम्‍प वैज्ञानिकों का अनुमान था कि उस द्वीप में एक और ज्‍वालामुखी फटने की पचास फीसदी आशंकाएं थीं।

समुद्र के बाहर इस द्वीप का लगभग पचास किलोमीटर इलाका आधा डूबा हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ज्‍वालामुखी के कारण भारी मात्रा में विषैली गैसें भी निकल रही थीं और समूचा द्वीप अम्‍लीय राख की मोटी चादर से ढ़का हुआ था। श्री नैश ने कहा कि वे उन परिजनों की पीड़ा और हताशा को समझते हैं जो ज्‍वालामुखी में फंसे अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी चाहते थे, लेकिन बचाव दलों के पास इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई विकल्‍प नहीं था।