मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

NDPS से दोषमुक्त किसानों को मिली राहत

वित्त मंत्रालय ने आज अफीम किसानों को बडी राहत प्रदान करते हुएs NDPS प्रकरणों में दोषमुक्त किसानों के लाइसेंस को बहाल करने का निर्णय

WAf𝕏TGin🖨
NDPS से दोषमुक्त किसानों को मिली राहत

नई दिल्ली - वित्त मंत्रालय ने आज अफीम किसानों को बडी राहत प्रदान करते हुएs NDPS प्रकरणों में दोषमुक्त किसानों के लाइसेंस को बहाल करने का निर्णय लिया है।

१९८४ में जब से यह कानून बना तब से लेकर अब तक पहली बार NDPS एक्ट के प्रकरणों में न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किसानों को राहत प्रदान करते हुए उनके लाइसेंस को बहाल किये जाने का निर्णय किया गया है।

पिछले वर्ष भी जिन कृषको को इसके तहत राहत मिली लेकिन प्रक्रियारत होने के कारण उनके लाइसेंस रुके थे उनको भी बहाल किया जा रहा है।

चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी व मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम किसानों से जुडी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आज दिन भर दिल्ली में वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा अधिकारियों से चर्चा की है।