मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

शिक्षा संकाय  में ऑनलाइन फन एक्टिविटी कार्यक्रम संपन्न 

शिक्षा संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आज बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा फन गतिविधि का आयोजन किया गया lजिसमें संकाय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l

WAf𝕏TGin✉🖨
शिक्षा संकाय  में ऑनलाइन फन एक्टिविटी कार्यक्रम संपन्न 

शिक्षा संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आज बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा फन गतिविधि का आयोजन किया गया  lजिसमें संकाय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर  अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l    इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान में कोविड-19 के कारण जो निराशा एवं नकारात्मकता व्याप्त है उसे   मनोरंजन के द्वारा सकारात्मकता में बदलना हैl कार्यक्रम में शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका  सिंह ने  अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ अच्छे मनोरंजन की आवश्यकता भी होती है जो  विद्यार्थियों  की थकान को दूर करती है और वापस हमें अपने अध्ययन की ओर पुनः अध्ययन की ओर प्रेरित  करती है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ .अल्पना  सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में हम सभी अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहे लेकिन अपने मन में मस्तिष्क में नकारात्मकता का भाव उत्पन्न नहीं होने  देl सकारात्मकता हमारी  सफलता का द्योतक होती है, इसलिए हमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मकता की ओर अग्रसर होना चाहिए और आपने यह कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया है l आप सभी ने फन गतिविधि के द्वारा सकारात्मकता का परिचय दिया हैl कार्यक्रम की मार्गदर्शक डॉ. कुमुद पुरोहित रही l सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मनस्वी दशोरा के द्वारा दी गई  lफिल्मों के नाम व फल चुनिए खुशी टेलर के द्वारा ,मुहावरे  साजिया, टंग ट्विस्टर वंदना मीणा ,गाना पहचाने और this&that अनीशा ,पीपीटी, वीडियो प्रेजेंटेशन सागर सुथार, पजल्स एवं अंतर पहचानो खुशी जोशी आदि के द्वारा विभिन्न गतिविधियों को करवाया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने रुचि प्रदर्शित की कार्यक्रम का सहयोग का संचालन तनीषा पारीक व मोनिका मीणा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित निशित सिंह द्वारा दिया गयाl