GMCH STORIES

अशोक कुमार ध्यानचंद के मुख्य आतिथ्य में निम्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड का हुआ उद्घाटन

( Read 2305 Times)

10 Jun 24
Share |
Print This Page

अशोक कुमार ध्यानचंद के मुख्य आतिथ्य में निम्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड का हुआ उद्घाटन

जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड का उद्घाटन समारोह देश के ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अशोक ध्यानचंद (ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी - हॉकी), श्रीराम सिंह शेखावत (पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी - एथलेटिक्स) सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि "भारत सरकार की खेलो इंडिया गेम्स योजना के तहत निम्स विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।" प्रो. (डॉ.) बलवीर सिंह तोमर, संस्थापक एवं चांसलर, निम्स विश्वविद्यालय ने मेजर ध्यानचंद रिसर्च फैलोशिप प्रारम्भ करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस फैलोशिप के तहत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं विश्व हॉकी में योगदान पर शोध करने वाले शोधार्थी को मासिक पच्चीस हजार रुपये की फैलोशिप प्रदान की जाएगी।

प्रो. अमेरिका सिंह, सलाहकार, निम्स विश्वविद्यालय ने कहा कि "खेलों के उत्थान एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निम्स विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।" श्रीराम सिंह शेखावत ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए आधारभूत खेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि "निम्स विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन एवं प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है।"


प्रो. अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स बोर्ड की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सत्र 2024-25 की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी किया गया। इस कैलेंडर में 25 खेलों (पुरुष एवं महिला) को शामिल किया गया है। निम्स विश्वविद्यालय ने नार्थ वेस्ट जोन फुटबॉल (पुरुष) तथा वेस्ट जोन हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता की मेजबानी करने हेतु भारतीय विश्वविद्यालय संघ को प्रस्ताव भेजा है।

इस उद्घाटन समारोह में अशोक कुमार ध्यानचंद, श्रीराम सिंह शेखावत, विक्रम सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व जिला खेल अधिकारी, जयपुर), रमेश सिंह (महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय रोल बॉल खिलाड़ी) और पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत (उपाध्यक्ष हॉकी उदयपुर) सहित कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी उपस्थित थे।

समारोह के दौरान निम्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने "मेजर ध्यानचंद फैलोशिप" प्रारम्भ करने का प्रस्ताव दिया। वर्ष 2024-25 की अंतर महाविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए कैलेंडर जारी कर विभिन्न संघटक महाविद्यालयों को आवंटन किया गया। इस वर्ष से निम्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा पांच खेलों क्रमशः बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी और शतरंज में राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयों के मध्य निम्स आमंत्रण स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

क्रीड़ा मंडल के सचिव, डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने आगामी वर्ष में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता में निम्स विश्वविद्यालय के प्रतिनिधित्व तथा नार्थ वेस्ट जोन फुटबॉल (पुरुष) तथा वेस्ट जोन हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में वित्तीय प्रस्ताव और कार्य योजना सदन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

क्रीड़ा मंडल की बैठक के दौरान निम्स विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सदस्य श्री आशिष माथुर (डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट), प्रो. आर.पी. सिंह (प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज), प्रो. मनोज श्रीवास्तव (प्राचार्य, होटल मैनेजमेंट), प्रो. दीपिका वार्ष्णेय (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान महाविद्यालय), प्रो. अनुपमा पांडेय (प्राचार्य, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट कॉलेज), डॉ. सुनिता यादव (सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा), एक्सटर्नल मेम्बर के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग, कोटा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, बी.एन. विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगेंद्र सिंह खंगारोत, निम्स विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री गोविंद शर्मा, निम्स फार्मेसी कॉलेज के सह आचार्य डॉ. अनुराग मिश्रा और निम्स इंजीनियरिंग फेकल्टी के सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like