मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगर परिषद जैसलमेर निर्वाचन क्षेत्र में 9 सितम्बर एवं नगरपालिका पोकरण क्षेत्र में 11 सितम्बर को मतदान के दिवस सार्वजनिक अवकाश घोषित

जैसलमेर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 9 सितम्बर एवं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को मतदान के दिवस

WAf𝕏TGin✉🖨

                 जैसलमेर । नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 9 सितम्बर एवं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को मतदान के दिवस पराक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

                 जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के आम चुनाव में मतदान की तिथि 9 सितम्बर एवं 11 सितम्बर को संबंधित निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

                 उन्होंनें बताया कि जिले की नगरपरिषद जैसलमेर निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम चरण में होने वाले मतदान दिवस 9 सितम्बर(बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा वही नगरपालिका पोकरण निर्वाचन क्षेत्र में द्वितीय चरण में 11 सितम्बर (शुक्रवार) को मतदान दिवस के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा ताकि उन क्षेत्रों के मतदाता मतदान कर सके।