उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल, सेक्टर-4 के तत्वावधान में श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम तीर्थ के संस्थापक श्री चंद्राननसागर सुरिश्वर महाराज की प्रेरणा से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 23 नवंबर को श्री नाकोड़ा जी महातीर्थ की मंगलमय यात्रा आयोजित की जा रही है।
‘मिशन-2रू 23 को 23’ थीम के तहत आयोजित इस भव्य धार्मिक यात्रा में उदयपुर से 23 बसों से महा मंगल यात्रा रवाना होगी, जिसमें महातीर्थ पर 56 भोग का महाप्रसाद मुख्य आकर्षण रहेगा।
मंडल के अध्यक्ष मनोहर तलेसरा, सचिव हस्तीमल लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बोकडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए यह यात्रा ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर रखी गई है।
यात्रा के लिए 2 बाई 2 बस की सहयोग राशि मात्र 300 रुपये तथा स्लीपर बस की सहयोग राशि मात्र 1000 रुपये प्रति यात्री निर्धारित की गई है, जिसमें आने-जाने, ठहरने एवं भैरव प्रसादी की संपूर्ण व्यवस्था शामिल है।
यात्रा को एकरूपता और भक्तिमय स्वरूप देने के लिए पुरुषों हेतु सफेद कुर्ता-पाजामा एवं महिलाओं हेतु लाल चूंदड़ का विशेष ड्रेस कोड रखा गया है।
हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर 2026 को रात्रि 8 बजे सभी 23 बसें उदयपुर से श्री नाकोड़ा जी के लिए प्रस्थान करेंगी।
अगले दिन 24 नवंबर को नाकोड़ा जी पहुँचने पर प्रातः 7.30 से 9 बजे तक नवकारसी होगी। इसके पश्चात आरती के बाद प्रातः 10.30 बजे 56 भोग महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ मुख्य मंदिर एवं काला भैरूजी के दर्शन किए जाएंगे।
दोपहर 12.30 से 2 बजे तक भोजन, शाम 4 बजे हाई-टी तथा सायं 5.30 बजे से सूर्यास्त तक पुनः भोजन की व्यवस्था रहेगी। आरती के पश्चात रात्रि 10 बजे तक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा, जिसके बाद रात्रि 10 बजे सभी बसें नाकोड़ा जी से उदयपुर के लिए पुनः प्रस्थान करेंगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा में पंजीयन एवं बुकिंग के लिए इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9461342705, 7300477128, 9001099584 एवं 9414161946 पर संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करवा सकते हैं।आयोजन के लाभार्थी परिवारों में छप्पन भोग एवं बरघोड़ा लाभार्थी हस्तीमल अविश लोढ़ा (वल्लभनगर वाले), नवकारसी के लाभार्थी स्व. बसंतीलाल,विक्रमजी कोठारी (नाई वाले), गौतम प्रसादी के लाभार्थी मनोहर तलेसरा, दीक्षित, मधुर तलेसरा (नाई वाले), आवासीय व्यवस्था के लाभार्थी महावीर ,पारस खोखावत (डबोक वाले), हाई टी एवं चौवियार भोजन व्यवस्था सुनील जैन, भक्ति लाभार्थी राजेश नलवाया है।
इसके अलावा बस की व्यवस्था में सहयोगी परिवार डी.सी. जैन परिवार, उदयपुर ,संजीव ,गौरव लोढ़ा, उदयपुर तथा संजय खमेसरा परिवार शामिल है।
