मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राजस्थान में विशेष अभियान के तहत फॉर्म-6 के 5.45 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ के साथ की समीक्षा’ ’युवा एवं पंजीकरण से वंचित पात्र मतदाताओं के पंजीकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश

WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान में विशेष अभियान के तहत फॉर्म-6 के 5.45 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

जयपुर, उदयपुर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (क्म्व्े) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (म्त्व्े) के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित युवा एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण के विशेष अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री महाजन ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर तक प्रदेश में मतदाता सूची मैं नाम जोड़ने के कुल 5,45,863 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,03,110 आवेदन शामिल हैं, जिनमें 31,600 अग्रिम आवेदन तथा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्राप्त 2,71,510 आवेदन सम्मिलित हैं।

वहीं, 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में इस अवधि के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 2,42,753 आवेदन प्राप्त हुए हैं।बैठक में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण की जिला एवं विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शेष पात्र युवाओं तक पहुंचने और पंजीकरण के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बूथ लेवल अधिकारियों (ठस्व्े) को पंजीकरण से वंचित पात्र मतदाताओं की पहचान करने उन्हें थ्वतउ-6 भरने में सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।युवा एवं वंचित पात्र मतदाताओं के पंजीयन अभियान में राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति में राजस्थान में 18 - 19 आयु वर्ग के युवा एवं नवमतदाताओं तथा मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह गए अन्य पात्र मतदाताओं के पंजीयन हेतु संचालित विशेष अभियान की आज समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में पंजीयन के शेष मतदाताओ के आवेदन प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।समीक्षा के दौरान भरतपुर, करौली, बूंदी, अलवर एवं धौलपुर जिलों में 18-19 आयु वर्ग के पात्र किंतु पंजीयन से शेष पात्र व्यक्तियों के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त किएगए हैं इन जिलों ने अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की।इसी प्रकार, 18दृ19 आयु वर्ग के युवा एवं नवमतदाताओं के पंजीयन हेतु बसेड़ी, कठूमर, नदबई, अलवर ग्रामीण , बाड़ी ,वैर, बामनवास, सपोटरा, केशोरायपाटन, नगर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, बेगूं, कोटपुतली, चूरू, हिंडौन एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में पंजीयन से शेष मतदाताओ के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त किए गए।

इन विधानसभा क्षेत्रों में युवा एवं नवमतदाताओं के पंजीयन हेतु सराहनीय कार्य किया गया।20 वर्ष व अधिक आयु के पात्र, किंतु मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह गए मतदाताओं की पहचान कर उनके पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त करने में करौली, अलवर, भरतपुर, जयपुर एवं सवाई माधोपुर जिले अग्रणी रहे हैंविधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा में झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, टोडाभीम, तिजारा, हिण्डौन, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गंगापुर, रामगढ़, करौली एवं सपोटरा में 20 वर्ष व अधिक आयु के पात्र, किंतु मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह पात्र मतदाताओं के पंजीयन हेतु सर्वाधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा प्रत्येक पात्र युवा एवं नवमतदाता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्राप्त हो।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबगतिविधियों तथा स्थानीय जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र युवा एवं नवमतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक बस्तियों, बेघर व्यक्तियों तथा वंचित वर्गों तक विशेष पहुंच बनाई जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।

अभियान की नियमित समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।श्री महाजन द्वारा सभी अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के अनुरूप अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।श्री महाजन ने बताया कि पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टलअवजमतेण्मबपण्हवअण्पद अथवा म्ब्प्छम्ज् के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।