मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपरिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड संख्या 41,42,43,44 और 45 के

आयोजित हुआ वार्डवार शिविर

मुख्य बिंदु
  • निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किये गये।
  • शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर समाधान किया जाकर लोगों को राहत प्रदान की गई।
  • आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 41,42,43,44 एवं 45 के शिविर आयोजित किये गये।
  • शिविर के दौरान सभापति नगरपरिषद जैसलमेर विजय डांगरा एवं आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार द्वारा शिविर में वार्डों से प्राप्त 02 पट्टे, 5 नामान्तरण एवं 03 भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इसी के साथ शिविर में प्राप्त 10 शिकायतों का आवश्यक कार्यवाही पश्चात निस्तारण भी शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हएु ही प्राथमिकता से करवाया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
नगरपरिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड संख्या 41,42,43,44 और 45 के

जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किये गये। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर समाधान किया जाकर लोगों को राहत प्रदान की गई।

आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 41,42,43,44 एवं 45 के शिविर आयोजित किये गये।

शिविर के दौरान सभापति नगरपरिषद जैसलमेर विजय डांगरा एवं आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार द्वारा शिविर में वार्डों से प्राप्त 02 पट्टे, 5 नामान्तरण एवं 03 भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ शिविर में प्राप्त 10 शिकायतों का आवश्यक कार्यवाही पश्चात निस्तारण भी शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हएु ही प्राथमिकता से करवाया गया।

सभापति नगर परिषद जैसलमेर विजय डांगरा एवं आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार ने मंचासीन पार्षदों व जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लाभार्थियों व आमजन का शिविर में अपनी उपस्थित प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस शिविर के दौरान वार्डों में सफाई अभियान भी आयोजित किया गया।

आयोजित हुए इस शिविर में वार्ड पार्षद मगाराम सैन, ललित खत्री, मेघराजसिंह, अशोक कुमार, सुमार खां, प्रदीप महेचा तथा वनोद सौलंकी, अधिशाषी अभियंता, हंसराज, चूनाराम चौधरी, नरेशपालसिंह, फूली विश्नोई, ओमी विश्नोई, भुरसिंह, अमित कुमार, नवदीपसिंह नाथावत, किशनसिंह, सुरेन्द्र परिहार एवं अन्य नगर परिषद कर्मचारीगण उपस्थित रहे।