मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष में सजी 32 कराओके गीतों की स्वरलहरी के साथ स्वास्थ्य यकृत (लिवर) पर वार्ता

उदयपुर | मुस्कान क्लब के साप्ताहिक विशेष में कराओके समूह द्वारा त्रिमासिक प्रस्तुति का शुभारंभ 32 सदाबहार गीतों की स्वरलहरी के साथ हुआ।

WAf𝕏TGin✉🖨
मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष में सजी 32 कराओके गीतों की स्वरलहरी के साथ स्वास्थ्य यकृत (लिवर) पर वार्ता

उदयपुर | मुस्कान क्लब के साप्ताहिक विशेष में कराओके समूह द्वारा त्रिमासिक प्रस्तुति का शुभारंभ 32 सदाबहार गीतों की स्वरलहरी के साथ हुआ। साथ ही लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ साहिल गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य यकृत (लिवर) पर वार्ता आयोजित हुई।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि सूरजमल पोरवाल ने डॉ गुप्ता का परिचय सदन से कराया तथा के के त्रिपाठी सहित सदस्यों ने सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अपनी वार्ता मे डॉ गुप्ता ने बताया कि भारत की अधिकांश जनसंख्या यकृत की बीमारी के प्रारंभिक लक्षण को अनदेखा करती है प्रणाम स्वरूप यह बढ़कर गंभीर रूप ले लेती हैं ।

समय रहते अल्ट्रासाउंड करा डायग्नोज हो जाए तो आसानी से फैटी लीवर पर निजात पाया जा सकता है। उन्होंने शक्कर एवं गेहूं का सेवन कम करने के साथ अन्य अनाज के सेवन पर बल दिया।

सुबह बिना दूध शक्कर वाली काली कॉफी लिवर की वसा घटाने में लाभकारी होती है। बढ़ती उम्र में सहज हल्का व्यायाम, योग नियमित करने की सलाह दी।

सूरजमल पोरवाल के मंत्रोच्चार के बाद चिट निकाल निम्न 32 लाजवाब प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का दिल जीता अमर माथुर - ये नयन भरे भरे सविता उपाध्याय - ढूंढो ढूंढो रे साजना दिलीप सुराणा - चिंगारी कोई नलिनी बंधु - तुम्हीं मेरे मंदिर गिरीश तलदार - ये कौन चित्रकार है मधुबाला वर्डिया - परदेसियों से ना अखियाँ मिलाना के एस चौहान - प्यार दीवाना होता लक्ष्मी माथुर - आपकी नजरों ने समझा पराग सिंह भाटी - मेरे टूटे हुए दिल से विजय शर्मा - तेरे चेहरे मे वो जादू है जय किशन आसवानी - ओ फिरकी वाली विमल शर्मा - है अपना दिल तो अवारा सुधा व्यास -वो जब याद आए बहुत याद आए अजीत सिंह खींची - खिलौना जान कर ईश्वर जैन - चेहरे पर गिरी जुल्फें देवव्रत पंड्या - बहारों से कह दो प्रदीप चौहान - तुम जो मिल गए हो रजनी जोशी - रंग दिल की धड़कन मंजू सनाढ्य - दिल की नजर से सी एस सांखला - हम तेरे प्यार में सारा आलम शीला चौधरी - चल अकेला चल अकेला नारायण लाल लोहार - मैं हूं झुम झुम झुमरु कुसुम लता त्रिपाठी - बाबुजी धीरे चलना अरुण चौबीसा - सजनवा बैरी हो गए हमार हरीश बहादुर - हो मैने तेरे ही भरोसे हनुमान राज कुमार दीक्षित - तेरी आंखों के सिवा दुनिया अशाेक जोशी - आए हो मेरी जिन्दगी में तुम बहार बन के राज कुमार बापना - इन हवाओं में इन फिज़ाओं में सुनीता सिंह - ए दिल मुझे बता दे लक्ष्मी आसवानी - रात का समा अम्बा लाल साहू - जीवन से भरी तेरी आंखें के के त्रिपाठी - तू कहां ये बता इस नशीली रात में।

अंत में सितम्बर माह में जन्मे 27 सदस्यों का सामूहिक बहुमान कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।

राष्ट्र गान व अल्पाहार से कार्यक्रम समाप्त हुआ