उदयपुर। प्रौद्योगिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE), उदयपुर के एवीपी हॉल में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को 24वीं एलुम्नाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विश्व बैंक की वरिष्ठ जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. अंजू गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता MPUAT के कुलपति डॉ. प्रताप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सी टी ए इ के सिविल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एस. कानूनगो ICAR के पूर्व डीडीजी डॉ. एन. एस. राठौड़ और उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सोसाइटी के अध्यक्ष इंजी. विपिन लड्ढा ने स्वागत भाषण दिया तथा सी टी ए इ के अधिष्ठाता एवं संरक्षक डॉ. विनोद यादव ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
पुराने छात्रों का हुआ सम्मान एवं छात्रवृत्ति की घोषणा: इस अवसर पर विभिन्न जुबली बैच का भव्य अभिनंदन किया गया: * डायमंड जुबली बैच (1966): 1966 बैच के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
* गोल्डन जुबली बैच (1976): 1976 बैच के पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया गया।
* सिल्वर जुबली बैच (2001): 2001 बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 2001 बैच के पूर्व छात्र इंजी. अमित राव एवं इंजी. आसिफ अंसारी ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्टूडेंट छात्रवृत्ति की शुरुआत की। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से कंप्यूटर साइंस और माइनिंग इंजीनियरिंग में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
समारोह के दौरान एलुम्नाई सोसाइटी द्वारा कॉलेज के अधिष्ठाता को एक एंबुलेंस सौंपी गई। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और मेधावी विद्यार्थियों को 'एलुम्नाई अवॉर्ड्स' से नवाजा गया। इस अवसर पर एक स्मारिका (Souvenir) का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मानद सचिव डॉ. सांवल सिंह मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। दोपहर में 3:00 बजे CTAE एलुम्नाई सोसाइटी की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनजीत सिंह ने किया।
