मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

दिल्ली दर्शन कर उदयपुर लौटी जनजाति छात्राएं

जनजाति क्षेत्र में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद अर्जुन लाल मीणा की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र से मुलाकात करने दिल्ली

WAf𝕏TGin✉🖨
दिल्ली दर्शन कर उदयपुर लौटी जनजाति छात्राएं

उदयपुर, जनजाति क्षेत्र में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद अर्जुन लाल मीणा की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र से मुलाकात करने दिल्ली भ्रमण पर गई 36 प्रतिभावान बेटियाँ शुक्रवार को उदयपुर लौटी।

प्रधानमंत्री से मिलने खुशी बेटियों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। बेटियों ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण रहेगा। इस भ्रमण के दौरान बेटियों ने संसद भवन एवं दिल्ली के अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस अविस्मरणीय यात्रा लिए सांसद मीणा का आभार जताया। इस भ्रमण दल में भूपेंद्र वीरवाल, कमल बाबेल, राजकुमारी मीणा भी शामिल रहे।