मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लायंस क्लब अशोका ने 66 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की स्टेशनरी सामग्री

नवगठित कार्यकारिणी शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में करेगी नियमित जनकल्याणकारी कार्य

मुख्य बिंदु
  • लायंस क्लब उदयपुर अशोका द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चरमर, कुराबड़ के 66 जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
  • विद्यार्थियों को नोटबुक, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
  • इस सेवा कार्य में क्लब के उपाध्यक्ष लायन श्रीचन्द खथूरिया, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन तथा सदस्य लायन पंकज जानी एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।
  • क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्ष लायन धर्मवीर देवल की अध्यक्षता में गठित नई कार्यकारिणी द्वारा 1 जुलाई से प्रारंभ हुए लायन वर्ष में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नियमित रूप से विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  • उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में क्लब निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
लायंस क्लब अशोका ने 66 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की स्टेशनरी सामग्री

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चरमर, कुराबड़ के 66 जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों को नोटबुक, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

इस सेवा कार्य में क्लब के उपाध्यक्ष लायन श्रीचन्द खथूरिया, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन तथा सदस्य लायन पंकज जानी एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्ष लायन धर्मवीर देवल की अध्यक्षता में गठित नई कार्यकारिणी द्वारा 1 जुलाई से प्रारंभ हुए लायन वर्ष में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नियमित रूप से विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में क्लब निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।