मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान (जुलाई - सितम्बर 2026) अंक का विमोचन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर की त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान (जुलाई - सितम्बर 2026) अंक का गत दिनों गट्टानी फाउंडेशन संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी, गजल गायक डॉ देवेंद्र हिरण एवं मुस्कान क्लब कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा विमोचन किया गया।
  • अपने उद्बोधन में कौशल्या गट्टानी ने पत्रिका की सराहना करते हुए संपादक एम.
  • माथुर एवं रमेशचन्द्र जोशी के अथक प्रयासों की सराहना की।
  • पत्रिका की समीक्षा करते हुए मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मुखपृष्ठ पर प्रकाशित श्रीमती कौशल्या गट्टानी की कहानी "फ़र्ज़ की अदायगी" पारिवारिक मूल्यों, कर्तव्य बोध और मानवीय संवेदनाओं का प्रभावशाली चित्रण करती है।
  • कथा का शिल्प पाठक को अंत तक बाँधे रखता है।
  • इसमें भावनात्मक गहराई और जीवन का यथार्थ दोनों उपस्थित हैं।
WAf𝕏TGin🖨
त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान (जुलाई - सितम्बर 2026) अंक का विमोचन

उदयपुर | मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर की त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान (जुलाई - सितम्बर 2026) अंक का गत दिनों गट्टानी फाउंडेशन संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी, गजल गायक डॉ देवेंद्र हिरण एवं मुस्कान क्लब कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा विमोचन किया गया। अपने उद्बोधन में कौशल्या गट्टानी ने पत्रिका की सराहना करते हुए संपादक एम.पी. माथुर एवं रमेशचन्द्र जोशी के अथक प्रयासों की सराहना की।

पत्रिका की समीक्षा करते हुए मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मुखपृष्ठ पर प्रकाशित श्रीमती कौशल्या गट्टानी की कहानी "फ़र्ज़ की अदायगी" पारिवारिक मूल्यों, कर्तव्य बोध और मानवीय संवेदनाओं का प्रभावशाली चित्रण करती है। कथा का शिल्प पाठक को अंत तक बाँधे रखता है। इसमें भावनात्मक गहराई और जीवन का यथार्थ दोनों उपस्थित हैं।

पत्रिका की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विषय-विविधता है। इसमें कविता, संस्मरण, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक चिंतन, सामाजिक संदेश , स्मृति शेष भव्यंजलि, सहित क्लब में विगत तीन माह की 14 गतिविधियों का सचित्र विवरण दिया है। स्थाई कालम संपादकीय, समाचार पत्रों में मुस्कान एवं झलकियां अपनी विशिष्ठ पहचान बनाते है। दूर सुदूर अपने परिवार जन के पास अथवा आकार प्रिंट कापी लेने में असमर्थ की सुविधा हेतु पीडीएफ कापी उपलब्ध रहती है।