मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उपमहानिदेशक रवीन्द्र डूँगरवाल आकाशवाणी उदयपुर/जोधपुर के नये क्लस्टर प्रमुख

मुख्य बिंदु
  • भारतीय प्रसारण सेवा (आईबीएस) के 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एवं उपमहानिदेशक रवीन्द्र डूँगरवाल ने आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से स्थानांतरित होकर आकाशवाणी उदयपुर एवं जोधपुर में क्लस्टर प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
  • उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख के रूप में डूँगरवाल पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के 15 आकाशवाणी केन्द्रों के प्रसारण, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
  • उनके कार्यक्षेत्र में जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, माउंट आबू, पाली, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर, चोहटन हिल, प्रतापगढ़, भीनमाल और नाथद्वारा सहित विभिन्न केन्द्र शामिल हैं।
  • डूँगरवाल को प्रसारण सेवाओं का व्यापक अनुभव है।
  • अपने सेवाकाल में उन्होंने दूरदर्शन केन्द्र जयपुर एवं अहमदाबाद के साथ-साथ आकाशवाणी एवं दूरदर्शन उदयपुर सहित विभिन्न संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
  • उन्होंने प्रसारण सेवाओं के तकनीकी आधुनिकीकरण, प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
WAf𝕏TGin🖨
उपमहानिदेशक रवीन्द्र डूँगरवाल आकाशवाणी उदयपुर/जोधपुर के नये क्लस्टर प्रमुख

उदयपुर। भारतीय प्रसारण सेवा (आईबीएस) के 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एवं उपमहानिदेशक रवीन्द्र डूँगरवाल ने आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से स्थानांतरित होकर आकाशवाणी उदयपुर एवं जोधपुर में क्लस्टर प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उपमहानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख के रूप में डूँगरवाल पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के 15 आकाशवाणी केन्द्रों के प्रसारण, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे। उनके कार्यक्षेत्र में जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, माउंट आबू, पाली, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर, चोहटन हिल, प्रतापगढ़, भीनमाल और नाथद्वारा सहित विभिन्न केन्द्र शामिल हैं।

डूँगरवाल को प्रसारण सेवाओं का व्यापक अनुभव है। अपने सेवाकाल में उन्होंने दूरदर्शन केन्द्र जयपुर एवं अहमदाबाद के साथ-साथ आकाशवाणी एवं दूरदर्शन उदयपुर सहित विभिन्न संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने प्रसारण सेवाओं के तकनीकी आधुनिकीकरण, प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।