मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक संपन्न, बिजनेस ग्रोथ और नेटवर्किंग को मिला नया आयाम

छह माह में 50 सक्रिय सदस्यों का लक्ष्य, प्रत्येक सदस्य एक नए सदस्य को जोड़ेगा

मुख्य बिंदु
  • बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक रेडिसन ग्रीन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई।
  • बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिजनेस ग्रोथ, नेटवर्किंग, रेफरल बिजनेस, कोलैबोरेशन एवं न्यू बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर सार्थक चर्चा की।
  • बीसीआई पिनाकल के अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत बिजनेस रिलेशनशिप विकसित कर ऐसा मंच तैयार करना है, जहां सभी सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकें।
  • उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी छह माह में 50 सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
  • साथ ही सभी सदस्यों ने आगामी बैठक में कम से कम एक नए व्यक्ति को आमंत्रित कर बीसीआई परिवार से जोड़ने का संकल्प लिया।
  • सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने बिजनेस का परिचय प्रस्तुत किया तथा मार्केटिंग, ब्रांडिंग, रेफरल नेटवर्क और बिजनेस एक्सपेंशन से जुड़े अनुभव साझा किए।
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक संपन्न, बिजनेस ग्रोथ और नेटवर्किंग को मिला नया आयाम

उदयपुर। बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक रेडिसन ग्रीन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिजनेस ग्रोथ, नेटवर्किंग, रेफरल बिजनेस, कोलैबोरेशन एवं न्यू बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर सार्थक चर्चा की।

बीसीआई पिनाकल के अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत बिजनेस रिलेशनशिप विकसित कर ऐसा मंच तैयार करना है, जहां सभी सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी छह माह में 50 सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने आगामी बैठक में कम से कम एक नए व्यक्ति को आमंत्रित कर बीसीआई परिवार से जोड़ने का संकल्प लिया।

सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने बिजनेस का परिचय प्रस्तुत किया तथा मार्केटिंग, ब्रांडिंग, रेफरल नेटवर्क और बिजनेस एक्सपेंशन से जुड़े अनुभव साझा किए। संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से सदस्यों को नए अवसरों की पहचान करने तथा अपने बिजनेस को नई दिशा देने के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष वात्सल्य सोनी ने बताया कि बीसीआई पिनाकल केवल एक नेटवर्किंग ग्रुप नहीं, बल्कि सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रगति की भावना पर आधारित एक मजबूत बिजनेस कम्युनिटी है। बैठक में रेफरल बिजनेस, बिजनेस कोलैबोरेशन और लॉन्ग-टर्म बिजनेस रिलेशनशिप्स को मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहा। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का मूल उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और व्यवसायिक अवसरों का ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना है, जहां हर सदस्य एक-दूसरे की प्रगति का सहभागी बने। उन्होंने कहा कि बीसीआई पिनाकल लगातार मजबूत हो रहा है और सदस्यों के सहयोग से 50 सक्रिय सदस्यों का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में नियमित रूप से जुड़ने और नए उद्यमियों को बीसीआई से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अंशुल मोगरा, मुकेश माधवानी, शालिनी भटनागर, सुनील बोराणा, आशीष शर्मा, दीपांक भटनागर, बृजेश चौहान, निलेश सुरेश कोदे , दीप दिनेश सांखला, प्रकाश हाड़ा  उपस्थित रहे।