मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आनंद नगर में 22 जून को भव्य खाटू श्याम भजन संध्या

"करने वाला श्याम कराने वाला श्याम"

"करने वाला श्याम कराने वाला श्याम"

मुख्य बिंदु
  • करने वाला श्याम कराने वाला श्याम परिवार की ओर से 22 जून सोमवार को आनंद नगर यूनिवर्सिटी रोड आनंद प्लाजा के पास श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में सांय सवा आठ बजे से विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
  • जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्याम भजन रस बरसा कर भावविभोर करेंगे।
  • श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि आनंद नगर में श्याम प्रभु के शीश का भव्य दरबार सजाया जाएगा जिसे नाना प्रकार के रजत एवं स्वर्ण आभूषणों हीरे-मोती माणिक्य आदि नवरत्नों से श्रृंगारित किया जाएगा देसी-विदेशी पुष्प पत्रों से बागा निर्मित किया जाएगा जिस पर बाबा का शीश धाराया जाएगा।
  • बाबा को छप्पन भोग धराया जाएगा।
  • बाबा के समक्ष अनवरत अखंड ज्योत में आगंतुक सभी भक्त भी छप्पन भोग मिष्ठान घृत खोपरा पंचमेवा ताज़ा फल फ्रूट तथा सुगंधित द्रव्यों की आहुतियां पाधरा सकेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर । करने वाला श्याम कराने वाला श्याम परिवार की ओर से 22 जून सोमवार को आनंद नगर यूनिवर्सिटी रोड आनंद प्लाजा के पास श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में सांय सवा आठ बजे से विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्याम भजन रस बरसा कर भावविभोर करेंगे।

श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि आनंद नगर में श्याम प्रभु के शीश का भव्य दरबार सजाया जाएगा जिसे नाना प्रकार के रजत एवं स्वर्ण आभूषणों हीरे-मोती माणिक्य आदि नवरत्नों से श्रृंगारित किया जाएगा देसी-विदेशी पुष्प पत्रों से बागा निर्मित किया जाएगा जिस पर बाबा का शीश धाराया जाएगा।

बाबा को छप्पन भोग धराया जाएगा। बाबा के समक्ष अनवरत अखंड ज्योत में आगंतुक सभी भक्त भी छप्पन भोग मिष्ठान घृत खोपरा पंचमेवा ताज़ा फल फ्रूट तथा सुगंधित द्रव्यों की आहुतियां पाधरा सकेंगे।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका इतिशा अग्रवाल तथा मंदसौर से हर्षवर्धन शर्मा उदयपुर से जमुना शंकर लोहार आदि अपने मीठे-मीठे भजनों के भावों से खाटू नरेश श्याम प्रभु को रिझाने के साथ-साथ भक्तों को आनंद भक्ति रस में डुबोएंगे।

उनकी संगत करने के लिए नीमच से मंशापूर्ण म्यूजिकल ग्रुप अर्जुन बारेठ अपने साजो सामान साजिंदो के साथ चार चांद लगाएगें। उदयपुर के हिमांशु साउंड सिस्टम अपनी अत्याधुनिक हाई पावर साउंड सिस्टम के साथ भजन संध्या को चरमोत्कर्ष पर ले जाएंगे।

आप सभी श्याम प्रेमियों से सादर निवेदन है कि सपरिवार पधारकर बाबा श्याम के मधुर भजनों का रसपान करें एवं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।