मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बागोर की हवेली के ग्राफिक स्टूडियो में शुरू हुई सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को किया गया।
  • पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ.
  • दलवी ने बताया कि 19 मई से चल रही सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को बागोर की हवेली में हुआ।
  • इस कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के करीब 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • इस कार्यशाला में गुजरात से विशेषज्ञ दुष्यंत पटेल द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
  • कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और केन्द्र को कार्यशाला में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन

उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बागोर की हवेली के ग्राफिक स्टूडियो में शुरू हुई सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को किया गया।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि 19 मई से चल रही सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को बागोर की हवेली में हुआ।

इस कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के करीब 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में गुजरात से विशेषज्ञ दुष्यंत पटेल द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और केन्द्र को कार्यशाला में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।

उसके बाद विशेषज्ञ, सहायक व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, सुनील निमावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।