मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम : “वुमन नाइट रन 2.0” पोस्टर का विमोचन

मुख्य बिंदु
  • महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को समर्पित “वुमन नाइट रन 2.
  • 0” के पोस्टर का विमोचन उदयपुर की पुलिस अधीक्षक Dr.
  • Amrita Duhan द्वारा किया गया।
  • इस अवसर पर यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली एवं श्री सर्कल इंडिया के फाउंडर तारीका भानु प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • पोस्टर विमोचन के दौरान एसपी डॉ.
  • अमृता दुहन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
WAf𝕏TGin🖨
महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम : “वुमन नाइट रन 2.0” पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को समर्पित “वुमन नाइट रन 2.0” के पोस्टर का विमोचन उदयपुर की पुलिस अधीक्षक Dr. Amrita Duhan द्वारा किया गया। इस अवसर पर यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली एवं श्री सर्कल इंडिया के फाउंडर तारीका भानु प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान एसपी डॉ. अमृता दुहन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे उस समय उदयपुर में उपलब्ध रहीं तो इस विशेष नाइट रन में अवश्य शामिल होंगी।

इस दौरान श्री सर्कल इंडिया के फाउंडर तारीका भानु प्रताप ने बताया कि “वुमन नाइट रन 2.0” केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जून माह में आयोजित इस कार्यक्रम को शहरवासियों का शानदार समर्थन मिला था और इसी उत्साह के साथ इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है।

वहीं यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यह नाइट रन 13 जून को आयोजित होगी। दौड़ महाकाल मंदिर से लेकर राजीव गांधी गार्डन तक आयोजित की जाएगी, जिसकी दूरी लगभग 2 किलोमीटर रहेगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता का संदेश देना है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण के इस अभियान का हिस्सा बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव की इस पहल को सफल बनाएं।