मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए ग्राम रथ बने विकास के दूत

योजनाओं की जानकारी, प्रगतिशील किसानों का सम्मान

मुख्य बिंदु
  • जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ग्राम रथों के स्वागत में ग्रामीण पलक-पांवड़े बिछाए नजर आए।
  • जगह-जगह ग्रामीणों ने ग्राम रथों का स्वागत किया।
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में गुरुवार को छह विधानसभा क्षेत्रों की 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे।
  • इस दौरान 13 विभागों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
  • एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
  • वहीं, स्थानीय कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए ग्राम रथ बने विकास के दूत

उदयपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ग्राम रथों के स्वागत में ग्रामीण पलक-पांवड़े बिछाए नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने ग्राम रथों का स्वागत किया।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में गुरुवार को छह विधानसभा क्षेत्रों की 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे।

इस दौरान 13 विभागों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं, स्थानीय कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने सुझाव पेटिका में अपने सुझाव भी डाले।

प्रत्येक ग्राम रथ के साथ शामिल कला जत्थों ने अपनी कला के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेती-किसानी और पशुपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी हासिल की।