मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टीकाराम जूली दिनांक 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर र

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दिनांक 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे।

WAf𝕏TGin🖨

 

उदयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जूली सिरोही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सायं 4:00 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

उदयपुर पहुंचने के पश्चात नेता प्रतिपक्ष सायं सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत सायं 6:30 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष रात्रि विश्राम उदयपुर स्थित सर्किट हाउस में करेंगे।