मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट संपन्न, मेम्बर्स ने समझी कार्यप्रणाली

मुख्य बिंदु
  • बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विज़िट्स सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिसमें सदस्यों ने विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझते हुए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।
  • बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विज़िट शोभागपुरा स्थित एक्सप्रेस फार्मेसी में आयोजित हुई, जहां सदस्य एवं होस्ट अक्षय सामर और आशीष सामर ने फार्मेसी क्षेत्र की कार्यप्रणाली, सेवाओं, ग्राहक प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं।
  • उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वर्कप्लेस विज़िट्स सदस्यों को नए व्यवसायिक आयामों से अवगत कराती हैं, जिससे वे अपने कार्य में नवाचार और सुधार ला सकते हैं।
  • इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने व्यवसाय संचालन के व्यावहारिक पहलुओं को समझा और अपने अपने व्यवसाय के बारे में बताया।
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट संपन्न, मेम्बर्स ने समझी कार्यप्रणाली

उदयपुर। बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विज़िट्स सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिसमें सदस्यों ने विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझते हुए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विज़िट शोभागपुरा स्थित एक्सप्रेस फार्मेसी में आयोजित हुई, जहां सदस्य एवं होस्ट अक्षय सामर और आशीष सामर ने फार्मेसी क्षेत्र की कार्यप्रणाली, सेवाओं, ग्राहक प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वर्कप्लेस विज़िट्स सदस्यों को नए व्यवसायिक आयामों से अवगत कराती हैं, जिससे वे अपने कार्य में नवाचार और सुधार ला सकते हैं। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने व्यवसाय संचालन के व्यावहारिक पहलुओं को समझा और अपने अपने व्यवसाय के बारे में बताया। 

होस्ट दिलीप सामर, अक्षय सामर और आशीष सामर ने एक्सप्रेस फार्मेसी की कार्य प्रणामी, इसकी स्थापना, इतिहास, शुरुआत से लेकर अब तक की सफलता, संघर्ष विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। 

अल्फा चैप्टर के प्रेसिडेंट देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार करना और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देना है।

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर, होस्ट दिलीप सामर, अक्षय सामर और आशीष सामर, पीयूष कोठारी, दिलीप बालचंदानी, सीपी शर्मा, मनीष जोशी, भरत पुरुस्वानी, रतन सिंह सोलंकी, लोकेश जोशी, अरुण चौबीसा, मिस्टर नाहर, धर्मवीर सिंह देवल उपस्थित रहे।