मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

स्वर्गीय आशा भोंसले जी से कोठारी की मुलाकात

मुख्य बिंदु
  • 2017 में श्रीनाथद्वारा मंदिर मंडल मीटिंग के सिलसिले में तत्कालीन मुख्य निष्पादन अधिकारी दिनेश कोठारी मुंबई गये थे।
  • वहां वे आकाशवाणी केंद्र में मुंबई श्रीनाथ जी मंदिर, भोईवाड़ा के भंडारी अशोक तिवारी के बड़े भाई से मिलने गए तो वहां आशा भोंसले जी की वार्ता का प्रसारण हो रहा था।
  • तिवारी ने आशा जी से कोठारी का परिचय करवाया।
  • उन्होने कहा मैं कुछ साल पहले नाथद्वारा आई थी,पर देरी होने से पट बंद हो गए और मैं दर्शन नहीं कर पाई।
  • तब से वापस श्रीनाथ जी के दर्शन की इच्छा है और मैं शीघ्र दर्शन को आऊंगी।
  • आशा जी ने कोठारी का विजिटिंग कार्ड भी लिया और मंदिर औंर उसकी महत्ता और परंपरा के बारे में जानकारी ली।
WAf𝕏TGin🖨
स्वर्गीय आशा भोंसले जी से कोठारी की मुलाकात

उदयपुर। 2017 में श्रीनाथद्वारा मंदिर मंडल मीटिंग के सिलसिले में तत्कालीन मुख्य निष्पादन अधिकारी दिनेश कोठारी मुंबई गये थे।

वहां वे आकाशवाणी केंद्र में मुंबई श्रीनाथ जी मंदिर, भोईवाड़ा के भंडारी अशोक तिवारी के बड़े भाई से मिलने गए तो वहां आशा भोंसले जी की वार्ता का प्रसारण हो रहा था।

तिवारी ने आशा जी से कोठारी का परिचय करवाया। उन्होने कहा मैं कुछ साल पहले नाथद्वारा आई थी,पर देरी होने से पट बंद हो गए और मैं दर्शन नहीं कर पाई।

तब से वापस श्रीनाथ जी के दर्शन की इच्छा है और मैं शीघ्र दर्शन को आऊंगी। आशा जी ने कोठारी का विजिटिंग कार्ड भी लिया और मंदिर औंर उसकी महत्ता और परंपरा के बारे में जानकारी ली।

लेकिन व्यस्तता के कारण वे दर्शन करने नहीं आ पाई। कोठारी ने उस मुलाकात को याद करते हुए स्वर्गीय आशा भौंसले को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।