मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में 12 अप्रैल कोखुलेगा “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट”, आधुनिक शॉपिंग का नया ठिकाना

75 वर्षों की विरासत का जश्नः

मुख्य बिंदु
  • शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान खूबचंद एंड संस मार्ट अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को एक नए मुकाम पर ले जाते हुए 12 अप्रैल को “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” के रूप में भव्य शुभारंभ करने जा रहा है।
  • यह नया प्रीमियम स्टोर आरके सर्किल, सोभागपुरा लिंक रोड, नियर एलाइड किआ, उदयपुर में स्थापित किया गया है, जहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन शॉपिंग अनुभव मिलेगा।
  • संस्थान के पार्टनर सांची सिधवानी, कांची वधवा, मेहुल मित्तल ने बताया कि “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” को वर्तमान समय की जरूरतों और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
  • स्टोर में फाइन क्रॉकरी एवं आकर्षक ग्लासवेयर की विशेष रेंज, आधुनिक किचनवेयर और कट्लरी, दैनिक उपयोग की उच्च गुणवत्ता वाली घरेलू सामग्री, नवीनतम किचन अप्लायंसेस और आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।
  • यह स्टोर न केवल उत्पादों की विविधता के लिए बल्कि उनकी गुणवत्ता, डिजाइन और प्रीमियम प्रेजेंटेशन के लिए भी जाना जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में 12 अप्रैल कोखुलेगा “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट”, आधुनिक शॉपिंग का नया ठिकाना

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान खूबचंद एंड संस मार्ट अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को एक नए मुकाम पर ले जाते हुए 12 अप्रैल को “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” के रूप में भव्य शुभारंभ करने जा रहा है। यह नया प्रीमियम स्टोर आरके सर्किल, सोभागपुरा लिंक रोड, नियर एलाइड किआ, उदयपुर में स्थापित किया गया है, जहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

संस्थान के पार्टनर सांची सिधवानी, कांची वधवा, मेहुल मित्तल ने बताया कि “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” को वर्तमान समय की जरूरतों और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। स्टोर में फाइन क्रॉकरी एवं आकर्षक ग्लासवेयर की विशेष रेंज, आधुनिक किचनवेयर और कट्लरी, दैनिक उपयोग की उच्च गुणवत्ता वाली घरेलू सामग्री, नवीनतम किचन अप्लायंसेस और आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।

यह स्टोर न केवल उत्पादों की विविधता के लिए बल्कि उनकी गुणवत्ता, डिजाइन और प्रीमियम प्रेजेंटेशन के लिए भी जाना जाएगा। संस्थान का उद्देश्य है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक और आधुनिक उत्पाद मिल सकें, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत हो सकें।

75वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” का उद्घाटन निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेगी। इसका शुभारम्भ शहर के व्यापारिक जगत में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। लंबे समय से ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते आ रहे इस प्रतिष्ठान ने हमेशा गुणवत्ता और सेवा को प्राथमिकता दी है, और अब यह नया कदम उसी विश्वास को और मजबूत करेगा।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि उद्घाटन के दिन ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे यह अवसर और भी खास बन जाएगा। शहरवासियों के लिए यह स्टोर निश्चित ही एक प्रीमियम शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आएगा, जहां स्टाइल, क्वालिटी और सुविधा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस भव्य उद्घाटन में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का आह्वान किया।