मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आयड़ पुलिस चौकी बनी थाना बजट में मिली सौगात पर राणा प्रताप मंडल में जश्न आतिशबाजी और मिठाई वितरण

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट में उदयपुर शहर को विभिन्न मदों में कई कार्यों के लिए प्रावधान किया गया।
  • इस कड़ी में राणा प्रताप मंडल क्षेत्र में आयड़ स्थित पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने की खुशी में आज मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव के नेतृत्व में बिकनी पुलिया पर भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की तथा यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री आदरणीय दिया कुमारी शहर विधायक ताराचंद जैन एवं गजपाल सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।
  • अशोक आमेटा ने बताया कि भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सहकारिता संयोजक प्रमोद सामर ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग थी जो इस बजट में पूरी हुई।
  • इसके साथ शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री ने शहर को कई सौगातें दीं उसके लिए संगठन एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
आयड़ पुलिस चौकी बनी थाना बजट में मिली सौगात पर राणा प्रताप मंडल में जश्न आतिशबाजी और मिठाई वितरण

राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट में उदयपुर शहर को विभिन्न मदों में कई कार्यों के लिए प्रावधान किया गया। इस कड़ी में राणा प्रताप मंडल क्षेत्र में आयड़ स्थित पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने की खुशी में आज मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव के नेतृत्व में बिकनी पुलिया पर भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की तथा यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री आदरणीय दिया कुमारी शहर विधायक ताराचंद जैन एवं गजपाल सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

अशोक आमेटा ने बताया कि भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सहकारिता संयोजक प्रमोद सामर ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग थी जो इस बजट में पूरी हुई। इसके साथ शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री ने शहर को कई सौगातें दीं उसके लिए संगठन एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल जोशी ने कहा कि हमने भी काफी प्रयास कर पुलिस चौकी स्थापित कराई थी जो आज थाने में क्रमोन्नत हुई है। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि पूर्व में प्रतापनगर सुखेर एवं भोपालपुरा थाने में जाना पड़ता था। इसी के साथ महासतिया बोहरा गणेश जी तक अंडरग्राउंड विद्युतीकरण किया जाएगा जिसके लिए भी राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत किरण ताटेड पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी ओम चित्तौड़ा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी जैन पार्षद रमेश जैन विद्या भावसार मंडल महामंत्री गोपाल सालवी मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन पुखराज राजपुरोहित लोकेश जोशी नितिन जैन मंडल मंत्री अशोक आमेटा गिरीश राजानी कपिल शर्मा वरिष्ठ नेता महेश भावसार नरेश वैष्णव शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील जैन ने किया।