मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को दिलाएं योजनाओं का लाभ - जिला कलक्टर

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम उत्थान अभियान - 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
  • कलक्टर ने 23 जनवरी से 1 फरवरी तक गिरदावर सर्कल स्तर पर आयोजित शिविरों में दी गई विभागीय सेवाओं की तहसीलवार एवं विभागवार एक-एक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
  • बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि शिविरों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा स्पष्ट है।
  • सरकार हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने को लेकर संकल्पबद्ध है।
  • इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
  • उन्होंने पोर्टल पर शिविरों से संबंधित समस्त सूचनाएं सही व अद्यतन रूप में अपलोड करने के निर्देश दिए।
WAf𝕏TGin🖨
जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम उत्थान अभियान - 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों की प्रगति की गहन समीक्षा की। कलक्टर ने 23 जनवरी से 1 फरवरी तक गिरदावर सर्कल स्तर पर आयोजित शिविरों में दी गई विभागीय सेवाओं की तहसीलवार एवं विभागवार एक-एक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि शिविरों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा स्पष्ट है। सरकार हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने को लेकर संकल्पबद्ध है।

इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने पोर्टल पर शिविरों से संबंधित समस्त सूचनाएं सही व अद्यतन रूप में अपलोड करने के निर्देश दिए।

जिन क्षेत्रों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

श्री मेहता ने उपखंड अधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक आमजन को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न हों, बल्कि आमजन की समस्याओं कास्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आगामी 5 से 9 फरवरी तक प्रस्तावित शिविरों को लेकर भी प्री कैम्प एक्टिविटी सही ढंग से करते हुए लाभार्थियों को चिन्हित करने, शिविरों का आयोजन सही ढंग से कराने, शिविरों की सक्सेज स्टोरी तैयार कर फोटो वीडियो के साथ साझा करने आदि के भी निर्देश दिए।

बैठक में एसआईआर में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, साथ ही संपर्क पोर्टल पर राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।इसके अलावा भूमिहीन पैक्स-लेम्पस के आवंटन प्रस्तावों की भी प्रगति लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, सीईओ रिया डाबी, एसीईओ वीरमाराम, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार सुधीर कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग मनोज जैनसहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।