मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नेशनल कमिश्नर शील्ड व फ्लैग प्राप्त किया

मुख्य बिंदु
  • भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ के दूधली, जिला बालोद में संपन्न हुई।
  • इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में राजस्थान प्रदेश ने उत्कृष्ट एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग प्राप्त कर देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया।
  • सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार रोवर-रेंजर्स ने सहभागिता की।
  • वहीं उदयपुर जिले से 10 रेंजर्स ने इस राष्ट्रीय शिविर में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई।
  • सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जंबूरी के दौरान मार्च पास्ट, कलर पार्टी, स्टेट गेट, राज्य प्रदर्शनी, लोक नृत्य, एथनिक शो, ग्लोबल विलेज, बैक वुडमैन कुकिंग, एडवेंचर गतिविधियों सहित कुल 16 विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नेशनल कमिश्नर शील्ड व फ्लैग प्राप्त किया

उदयपुर। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ के दूधली, जिला बालोद में संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में राजस्थान प्रदेश ने उत्कृष्ट एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग प्राप्त कर देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया।

सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार रोवर-रेंजर्स ने सहभागिता की। वहीं उदयपुर जिले से 10 रेंजर्स ने इस राष्ट्रीय शिविर में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता निभाई।

सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जंबूरी के दौरान मार्च पास्ट, कलर पार्टी, स्टेट गेट, राज्य प्रदर्शनी, लोक नृत्य, एथनिक शो, ग्लोबल विलेज, बैक वुडमैन कुकिंग, एडवेंचर गतिविधियों सहित कुल 16 विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों में राजस्थान प्रदेश ने 14 गतिविधियों में ‘ए’ ग्रेड तथा 2 गतिविधियों में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन सिद्ध किया।

राष्ट्रीय जंबूरी में ट्रेन लीडर अंजना शर्मा के नेतृत्व में उदयपुर जिले से रेंजर्स नाजिया खान, टीना गोस्वामी, चेल्सी दाधीच, वल्लरी शर्मा, निहारिका चुंडावत, जयश्री लोहार, अनुष्का बोदा, अक्षिता रेगर, श्रेया प्रजापत एवं प्रेरक्षा मेनारिया ने सहभागिता की।