मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विधिक माप विज्ञान विभाग का औचक निरीक्षण

प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं करने पर 4000 रुपये का जुर्माना

मुख्य बिंदु
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा और शुद्धता सुनिश्चित करवाने के लिए उदयपुर जिले में पेट्रोल पंपों का औचक एवं सघन निरीक्षण किया गया।
  • विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारी निलेश कुमार खांट एवं हिमानी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गठित दल ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन वितरण व्यवस्था, डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल) तथा माप उपकरणों के सत्यापन की गहन जांच की।
  • निरीक्षण के दौरान निर्धारित मात्रा से कम ईंधन वितरण (शॉर्ट डिलीवरी) की शिकायतों की पुष्टि के लिए 5 लीटर क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से जांच की गई।
  • इस कार्रवाई में मौके पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित न करने की अनियमितता पाए जाने पर श्री बालाजी फ्यूल्स पर 2000 रुपये तथा श्री जयेश फिलिंग स्टेशन पर 1000 तथा श्री हरिकृपा फ्यूल स्टेशन पर 1000/-रुपये का जुर्माना लगाया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
विधिक माप विज्ञान विभाग का औचक निरीक्षण

उदयपुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा और शुद्धता सुनिश्चित करवाने के लिए उदयपुर जिले में पेट्रोल पंपों का औचक एवं सघन निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारी निलेश कुमार खांट एवं हिमानी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गठित दल ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ईंधन वितरण व्यवस्था, डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल) तथा माप उपकरणों के सत्यापन की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित मात्रा से कम ईंधन वितरण (शॉर्ट डिलीवरी) की शिकायतों की पुष्टि के लिए 5 लीटर क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से जांच की गई।

इस कार्रवाई में मौके पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित न करने की अनियमितता पाए जाने पर श्री बालाजी फ्यूल्स पर 2000 रुपये तथा श्री जयेश फिलिंग स्टेशन पर 1000 तथा श्री हरिकृपा फ्यूल स्टेशन पर 1000/-रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, पटेल फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) के निरीक्षण के दौरान माप-तौल एवं ईंधन वितरण व्यवस्थाएं पूरी तरह नियमानुसार सही और संतोषजनक पाई गईं।विधिक माप विज्ञान अधिकारियों ने जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन करवाने और सत्यापन प्रमाण पत्र को सहज दृश्य स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए यह विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी माप-तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।