मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सूक्ष्म कला के माध्यम से ‘अरावली बचाओ’ का संदेश

मुख्य बिंदु
  • शहर के प्रख्यात सूक्ष्म कला कृतियों एवं सूक्ष्म पुस्तिकाओं के निर्माता डॉ.
  • चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने वर्तमान में चल रहे ‘अरावली बचाओ’ अभियान के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को दर्शाते हुए एक अनूठा मॉडल तैयार किया है।
  • इस मॉडल में अरावली पर्वत श्रृंखला की भौगोलिक बनावट को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
  • चित्तौड़ा ने रचनात्मकता की नई मिसाल पेश करते हुए रुई से निर्मित अरावली की पहाड़ियों का एक अलग मॉडल भी तैयार किया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
  • इसके साथ ही उन्होंने ‘अरावली बचाओ’ विषय पर एक सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया है, जिसमें अरावली पर्वत श्रृंखला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संक्षिप्त एवं संग्रहित रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  • चित्तौड़ा अपनी इन सूक्ष्म कला कृतियों के माध्यम से आमजन और प्रदेशवासियों को अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दे रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
सूक्ष्म कला के माध्यम से ‘अरावली बचाओ’ का संदेश
1 / 2

 

उदयपुर। शहर के प्रख्यात सूक्ष्म कला कृतियों एवं सूक्ष्म पुस्तिकाओं के निर्माता डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने वर्तमान में चल रहे ‘अरावली बचाओ’ अभियान के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को दर्शाते हुए एक अनूठा मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल में अरावली पर्वत श्रृंखला की भौगोलिक बनावट को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/527279A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br />

डॉ. चित्तौड़ा ने रचनात्मकता की नई मिसाल पेश करते हुए रुई से निर्मित अरावली की पहाड़ियों का एक अलग मॉडल भी तैयार किया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ‘अरावली बचाओ’ विषय पर एक सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया है, जिसमें अरावली पर्वत श्रृंखला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संक्षिप्त एवं संग्रहित रूप में प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. चित्तौड़ा अपनी इन सूक्ष्म कला कृतियों के माध्यम से आमजन और प्रदेशवासियों को अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दे रहे हैं। उनका यह प्रयास कला के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।